IPL 2026 Points Table: गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल, किस पोजिशन पर कौन सी टीम

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा। इसके साथ ही गुजरात ने जीत की हैट्रिक लगा ली है और वह चौथे नंबर पर पहुंच गई।

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा। इसके साथ ही गुजरात ने गिल की कप्तानी में जीत की हैट्रिक लगा ली। गुजरात के सामने जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 86 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 6 अंक हो गए हैं और इसका फायदा उसे प्वाइंट्स टेबल में मिला है। टीम चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

IPL 2026 Points Table GT vs kkr

प्वाइंट्स टेबल गुजरात और कोलकाता के मैच (साभार-X)

GT vs KKR मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के इस मुकाबले के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया। कोलकाता की टीम अब भी 6 मैच में बिना किसी जीत के एक प्वाइंट्स के साथ सबसे नीचले पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस ने लगातार तीसरी जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। अब गुजरात की टीम 5 मैच में 3 जीत और 6 अंक के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

End of Feed