IPL 2026, PBKS vs RCB Pitch Report Today Match: करो या मरो की जंग में भिड़ेंगे आरसीबी और पंजाब, जानें कैसी है धर्मशाला की पिच रिपोर्ट

IPL 2026, PBKS vs RCB Pitch Report Today Match: मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में पंजाब किंग्स की कमजोर गेंदबाजी का फायदा उठाकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा। धर्मशाला के बेहद खूबसूरत स्टेडियम में होने वाले इस मैच का मुख्य आकर्षण निश्चित तौर पर विराट कोहली रहेंगे जिन्होंने पिछले मैच में शतक लगाया था।

IPL 2026, PBKS vs RCB Pitch Report Today Match: पिछले पांच मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स को अगर IPL में अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है तो आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को धर्मशाला में होने वाले मैच में उसे अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। उसकी टीम को अगर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष चार में जगह पक्की करनी है तो उसे अपने शेष बचे मैचों में से दोनों मैच जीतने होंगे।

PBKS vs RCB Pitch.

पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी पिच रिपोर्ट

पंजाब कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम थी, लेकिन आईपीएल की प्रकृति ही ऐसी है कि भाग्य बहुत जल्दी किसी भी तरफ पलट सकता है। जैसा कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा, पंजाब किंग्स की इस मुश्किल स्थिति के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं। टूर्नामेंट के पहले भाग में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी विभाग की कमजोरियां सामने नहीं आई, लेकिन अब उसके लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

End of Feed