IPL 2026 MI vs RR Pitch Report: राजस्थान के प्लेऑफ के रंग में भंग डालने की कोशिश करने उतरेगी मुंबई इंडियंस, जानिए कैसा बर्ताव करेगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच

IPL 2026, MI vs RR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (24 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसे अबतक खेले 13 मैच में से 4 में जीत और 9 में हार मिली है। अंक तालिका में 8 अंक के साथ मुंबई 9वें पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। राजस्थान को अबतक खेले 13 में से 7 मैच में जीत मिली है और 6 में हार। उसके खाते में 14 अंक हैं। मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके अगले सीजन के लिए मानसिक तौर पर तैयार होकर उतरना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में शनिवार को दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Mumbai Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह MI का सातवां होम मैच है। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसे अबतक खेले 13 मैच में से 4 में जीत और 9 में हार मिली है। अंक तालिका में 8 अंक के साथ मुंबई 9वें पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। राजस्थान को अबतक खेले 13 में से 7 मैच में जीत मिली है और 6 में हार। उसके खाते में 14 अंक हैं। मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके अगले सीजन के लिए मानसिक तौर पर तैयार होकर उतरना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में शनिवार को दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

MI vs RR Pitch Report

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Head to Head)

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 32 मैच खेले गए हैं जिसमें से मुंबई को 16 मैच में जीत मिली है वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज की। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से मात दी थी। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में तीन में RR और दो में मुंबई की टीम को जीत मिली है। दोनों के बीच लीग के इतिहास में पलड़ा मुंबई का हल्का भारी रहा है ऐसे में शनिवार को एक बार फिर रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।

End of Feed