IPL 2026, MI vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच भिड़ंत के दौरान कैसा होगा वानखेड़े स्टेडियम की पिच का हाल

IPL 2026, MI vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (29 March 2026) आईपीएल के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और तीन बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं मुंबई के मैदान की पिच रिपोर्ट, खास आंकड़े व मौसम का हाल।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन दूसरा मैच आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और तीन बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders) के बीच होने जा रहा है। ये मुकाबला मुंबई पलटन के होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) के हाथों में होगी। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।

Mumbai Indian vs Kolkata Knight Riders ipl 2026 Pitch Report

मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2026 वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई इंडियन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Head to Head)

मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इनमें से 24 मैच एमआई ने और 11 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन केवल एक मुकाबला खेला गया था जिसमें मुंबई ने अपने घर पर केकेआर को 116 रन पर ढेर करने के बाद 8 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की थी। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 12 मैच खेले गए हैं जिसमें से 10 में मुंबई और केवल 2 मैच में केकेआर की टीम विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों के परिणाम पर नजर डालें तो पता चलता है कि इनमें से तीन मैच में केकेआर दो में मुंबई को जीत मिली है।

End of Feed