IPL 2026, MI vs CSK Preview: आईपीएल का सबसे बड़ा मैच, मुंबई-चेन्नई की भिड़ंत, जानिए मुकाबले से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2026, MI vs CSK Match Preview: आज आईपीएल 2026 में टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच होने जा रहा है। आमने-सामने आने जा रही हैं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स। दोनों टीमें 5-5 बार की चैंपियन रह चुकी हैं। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी सारी जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
  • आईपीएल का सबसे चर्चित मुकाबला आज

MI vs CSK Preview: अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम आज (12 अप्रैल, गुरुवार) को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आमने-सामने होंगी तो वे अपने पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी पर नजर रखकर अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश करेंगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

IPL 2026, MI vs CSK Match Preview

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच प्रीव्यू

रोहित (हैमस्ट्रिंग) और धोनी (पिंडली में खिंचाव) वापसी की राह पर हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या इनमें से कोई भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतरेगा। रोहित ने मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया लेकिन वर्तमान टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले धोनी ने जमकर अभ्यास किया। इससे उनकी इंपैक्ट प्लेयर के रूप में वापसी की संभावना बन गई है।

End of Feed