धोनी के टैलेंट की यूं ही नहीं कायल है पूरी दुनिया, Video देखकर फैंस भी हो जाएंगे गदगद

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान का आगाज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 30 मार्च को करेगी। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे लेकिन फैंस महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

IPL 2026 के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। दुनिया की सबसे मंहगी लीग के 19वें सीजन का उद्घाटन मैच पिछले बार की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। वहीं पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान का आगाज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 30 मार्च को करेगी। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे लेकिन फैंस महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो साभार- CSK)

वॉटर बॉटल फ्लिपिंग चैलेंज में लिया हिस्सा

आईपीएल से पहले सभी टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं और अभ्यास में जमकर पसीना बहा रही हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर धोनी के फैंस को मजा आने वाला है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी वॉटर बॉटल फ्लिपिंग चैलेंज में हिस्सा लेते और इसे जीतते नजर आ रहे हैं। आप देख पाएंगे कि धोनी ने अपने हाथ में एक बॉटल पकड़ा हुआ है। इस बॉटल में थोड़ी मात्रा में ऑरेंज कलर का कोई लिक्विड भरा हुआ है। इसके बाद धोनी बॉटल को हवा में उछालते हैं और वह फ्लिप होकर टेबल पर सीधा खड़ा हो जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed