क्रिकेट

कौन हैं अभय शर्मा? बन सकते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करने में जुटी है। टीम मैनेजमेंट अभय शर्मा को नए सीजन के लिए टीम का फील्डिंग कोच बनाए जाने का ऐलान कर सकती है। जानिए कौन हैं अभय शर्मा?

Image

अभय शर्मा और शुभमन गिल(फोटो क्रेडिट fieldingcoachindia instagram)

नई दिल्ली: भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच अभय शर्मा अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ फील्डिंग कोच के रूप में जुड़ सकते हैं। अभय शर्मा इससे पहले युगांडा की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच थे। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

एलएसजी आईपीएल के पिछले दो सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और दोनों अवसरों पर सातवें स्थान पर रही। फ्रेंचाइजी ने हाल ही में टॉम मूडी को अपना क्रिकेट निदेशक तथा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को अपना रणनीतिक निदेशक नियुक्त किया। जस्टिन लैंगर टीम के मुख्य कोच जबकि ऋषभ पंत कप्तान हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा,'अभय को प्रमुख भारतीय क्रिकेटरों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव है और यह एलएसजी के लिए उपयोगी साबित होगा।' पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अभय शर्मा ने अंडर-19 स्तर पर पंत, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, अवेश खान, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के साथ काम किया है।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article