LSG IPL 2024 Retained Players: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इन 7 खिलाड़ियों में केवल एक विदेशी खिलाड़ी है। इससे पहले लखनऊ ने तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर को ट्रेड कर दिया था। शार्दूल ठाकुर को लखनऊ ने 2 करोड़ की प्राइस टैग के साथ मुंबई इंडियंस को सौंपा था। पिछले सीजन शार्दुल LSG में चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे। इसके अलावा लखनऊ ने अर्जून तेंदुलकर को भी ट्रेड किया। अर्जून कई सालों से मुंबई का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में बहुत कम मौका मिला था।
लखनऊ रिलीज और रिटेन खिलाड़ी (साभार-TNN)
पंत की कप्तानी में पिछले सीजन टीम 7वें नंबर पर रही थी। बतौर बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरे सीजन संघर्ष करते नजर आए थे। हालांकि, आखिरी मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेलकर वापसी के संकेत दिए थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज-
युवराज चौधरी, रादवर्धन हंगरगेकर, शमार जोसेफ, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर और आर्यन जुयाल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इन्हें किया है रिटेन (LSG Retain Player List)
अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड), मोहम्मद शमी (ट्रेड), मयंक यादव, आवेश खान, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, आकाश सिंह।लखनऊ के पास बचे हैं कितने पैसे (LSG Purse)
लखनऊ के पास अब 22.95 करोड़ रुपये बचे हैं और उसे 6 खिलाड़ी लेने हैं।
IPL 2025 में लखनऊ का प्रदर्शन- आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के नेतृत्व में लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें पोजिशन पर रही थी। 14 में से 6 मुकाबला लखनऊ ने जीता था, जबकि 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
