IPL 2026, GT vs KKR Preview: गुजरात के खिलाफ सीजन में जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगी केकेआर,टाइटन्स भी कर रही है संघर्ष

GT vs KKR IPL 2026 Match no Twentyfive Preview: गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का पचीसवां मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरु होगा।। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

GT vs KKR IPL 2026 Match no Twenty Five Preview: लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार फॉर्म में चल रही गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी लय में लौटकर पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Match Preview

गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स मैच प्रीव्यू (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

कोलकाता की गेंदबाजी है कमजोर कड़ी

कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच अभिषेक नायर के नेतृत्व में केकेआर की स्पष्ट रणनीति नजर नहीं आ रही है। उसे अब तक पांच मैच में से चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हर्षित राणा और आकाश दीप के चोटिल होने तथा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किए जाने के बाद टूर्नामेंट से पहले उसकी गेंदबाजी काफी कमजोर हो गई थी। उसके लिए हालांकि सबसे बड़ी चिंता सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिन गेंदबाजों की खराब फॉर्म है। चक्रवर्ती इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।

End of Feed