ऑल टाइम IPL 11 में नहीं मिली रोहित शर्मा को जगह! इस दिग्गज ने चुनी अपनी टीम

IPL 2026: पीटरसन ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर विराट कोहली और क्रिस गेल का नाम लिया। वहीं तीसरे नंबर पर उन्होंने मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स को रखा है। चौथे नंबर पर उन्होंने एक जमाने में मिस्टर IPL कहलाने वाले सुरेश रैना को रखा है। इसके बाद पीटरसन ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर अपनी टीम में जगह दी है।

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च को होने जा रहा है। पिछले सीजन की चैंपियन आरसीबी की टीम उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। वहीं इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने नए सीजन के आगाज से पहले अपनी ऑल टाइम IPL इलेवन का चुनाव किया है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने सभी क्रिकेट फैंस को चौंकाते हुए अपनी टीम में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। वहीं IPL में रन बनाने के मामले में वह विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

Rohit Sharma (7)

रोहित शर्मा (फोटो साभार- IPL)

महेंद्र सिंह धोनी को बनाया कप्तान

केविन पीटरसन के इस फैसले ने रोहित शर्मा के फैन्स को निराश कर दिया है। पीटरसन ने For The Love of Cricket पॉडकास्ट में अपने ऑल टाइम IPL 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया। उन्होंने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर विराट कोहली और क्रिस गेल का नाम लिया। वहीं तीसरे नंबर पर उन्होंने मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स को रखा है। चौथे नंबर पर उन्होंने एक जमाने में मिस्टर IPL कहलाने वाले सुरेश रैना को रखा है। इसके बाद पीटरसन ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान और विकेटकीपर के तौर पर अपनी टीम में जगह दी है।

End of Feed