Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Narendra Modi Stadium Ahmedabad Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के बयालीसवें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स की कप्तानी जहां शुभमन गिल(Shubman Gill) संभाल रहे हैं वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह चौथा मैच है। इस मैदान पर इससे पहले खेले गए तीन मुकाबलों में मेजबान गुजरात को एक मैच में जीत मिली जबकि दो मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है। बेंगलुरू को अबतक खेले 8 मैच में से 6 में जीत मिली है और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में आरसीबी 1.919 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटन्स को अबतक खेले 8 मैच में से 4 में जीत और 4 में हार मिली है। गुजरात अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है। उसका नेट रन रेट -0.475 का है। अहमदाबाद में खेले गए आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स का 99 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियन्स के 5 विकेट पर 199 रन के जवाब में गुजरात टाइटन्स की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई और उसे 99 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गुजरात की टीम के सामने पिछले मैच के प्रदर्शन से उबरने की चुनौती होगी। ऐसे में आईए जानते हैं गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?
गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू हेड टू हेड (Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru Head to Head)
गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से गुजरात को 3 और बेंगलुरू को 4 मैच में जीत मिली है। मौजूदा सीजन में दोनों के बीच खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला है। 24 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से मात दी थी। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर गुजरात आरसीबी से हिसाब चुकता करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में से तीन में आरसीबी और दो में गुजरात को जीत मिली है।
गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज की पिच रिपोर्ट (GT vs RCB IPL Match Today Pitch Report)
आज गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 42वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 3 मैच खेले गए हैं। जिसमें से एक मैच में गुजरात को जीत मिली है जबकि दो में उसे हार मिली है। सीजन में अबतक खेले गए तीन मैच में पहली पारी का औसत स्कोर 196 रन रहा है। तीन में से एक मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। अहमदाबाद में कई तरह की पिच स्टेडियम में हैं। काली, लाल और मिली जुली मिट्टी वाली पिचें यहां हैं। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और यहां जमकर रन बनते हैं। भले ही पिछले मुकाबले में गुजरात की टीम यहां धराशाई हो गई थी लेकिन गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक बार फिर रनों का अंबार लग सकता है और चौकों छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।
आईपीएल 2026 के बयालीसवें मुकाबले में गुजरात और बेंगलुरू के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Gujarat vs Bengaluru IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के बयालीसवें मुकाबले में गुजरात और बेंगलुरू के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। गुजरात के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें कप्तान शुभमल गिल(Shubman Gill), साई सुदर्शन (Sai Sudharsan), प्रसिद्ध कृष्णा(Prasidh Krishna), कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) पर रहेंगी। वहीं आरसीबी के फैन्स विराट कोहली(Virat Kohli), रजत पाटीदार (Rajat Patidar), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshawar Kumar) और जोश हेजलवुड(Josh Hazlewood) पर रहेंगी।
गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।
रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
