IPL 2026 GT vs CSK Pitch Report: चेन्नई पर जीत से टॉप-2 में जगह बनाने के लिए उतरेगा गुजरात, जानें कैसी है अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट

IPL 2026 GT vs CSK Aaj Ki Pitch Report: आईपीएल 2026 में गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच सीजन का 66वां मैच खेला जाएगा। GT की टीम प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। अब वो चाहेंगे कि अपने इस आखिरी लीग मैच को जीतकर 18 अंकों तक पहुंचा जाए, ताकि प्वाइंट्स टेबल में पहले या दूसरे स्थान पर फ़िनिश कर सकें। वहीं, सीएसके के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। अगर वह इस मैच को जीतते हैं तो फिर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। हालांकि, तब भी उन्हें दूसरी टीमों की हार-जीत पर निर्भर रहना होगा।

IPL 2026 GT vs CSK Aaj Ki Pitch Report: प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी गुजरात टाइटन्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ गुरुवार को आईपीएल के 66वें मैच में उतरेगी। गुजरात टाइटन्स अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर अंक तालिका में टॉप-2 में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लीग चरण में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो अवसर मिलते हैं। गुजरात टाइटंस अभी 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (18 अंक) पहले स्थान पर है। इन दोनों के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (16 अंक) भी शीर्ष दो में जगह बनाने की दौड़ में है। इन तीनों टीम ने पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

GT vs CSK Pitch Reports.

गुजरात और चेन्नई पिच रिपोर्ट।

अगर गुजरात टाइटंस सीएसके की खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करता है तो वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के (+1.065) नेट रन रेट से भी आगे निकल सकता है। अगर सनराइजर्स अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी को हरा देता है तो पहले दो स्थान के लिए फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। अभी गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (+0.400) है जो सनराइजर्स (+0.350) से बेहतर है। पिछले मैच में सनराइजर्स के हाथों हार के कारण सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। ऐसे में पांच बार की पूर्व चैंपियन सीएसके सत्र के अपने संभावित अंतिम मैच में प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगी।

End of Feed