'धोखेबाज' निकला इंग्लैंड का यह खिलाड़ी, IPL शुरू होने से 4 दिन पहले खेलने से किया इंकार

Ben Duckett: IPL 2026 शुरू होने के चार दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चुने गए इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट ने आईपीएल से हटने का फैसला किया है। इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज को अब लीग और नीलामी से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।

Ben Duckett: दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चुने गए बेन डकेट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने का फैसला किया है और संशोधित नियमों के अनुसार इंग्लैंड के इस सलामी बल्लेबाज को अब लीग और नीलामी से दो साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। पिछले साल की नीलामी में कैपिटल्स ने डकेट को दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन एशेज में निराशाजनक प्रदर्शन और हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में टीम से बाहर रहने के बाद अब वह घर पर समय बिताना और लाल गेंद की क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

Benn Duckett

बेन डकेट ने छोड़ा IPL (फोटो साभार- benduckett1)

BCCI लगा सकता है दो साल का बैन

डकेट ने टेलीग्राफ से कहा, 'यह बहुत मुश्किल फैसला था और मैं दिल्ली कैपिटल्स में सभी से माफी मांगता हूं कि मैं नहीं खेल पाऊंगा।' उन्होंने कहा, 'जब मैंने नीलामी में अपना नाम दर्ज कराया था, तब मुझे लगा था कि यह एक शानदार अवसर होगा। दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी का मुझे चुनना अद्भुत था। मैं बेहद खुश था। यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता है जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते है और यह एक अद्भुत अनुभव होता।' आईपीएल 2025 से पहले संशोधित किए गए नियमों के अनुसार, नीलामी में चुने जाने के बाद लीग से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों को दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ेगा यदि उनके पास ऐसा करने का कोई वैध कारण नहीं है।

End of Feed