IPL 2026: मिचेल स्टार्क को अबतक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी नहीं मिलने पर दी दिल्ली कैपिटल्स ने प्रतिक्रिया

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अभी भी आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मिचेल स्टार्क के टीम से जुड़ जाने का भरोसा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अबतक स्टार्क को आईपीएल में शिरकत के लिए एनओसी जारी नहीं की है।

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक मिचेल स्टार्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिया है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनका प्रमुख तेज गेंदबाज एक अप्रैल को टूर्नामेंट में शुरुआती मैच से पहले टीम से जुड़ जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल, क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव और मुख्य कोच हेमांग बदानी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में अपने तेज गेंदबाज की उपलब्धता से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। स्टार्क ने पिछले सत्र में 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे।

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

हमें है उन्हें एनओसी मिलने का इंतजार

बदानी ने कहा, 'हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हमें वह मिल जाएगा, हमें पता चल जाएगा कि वह कब टीम में शामिल होंगे।' उन्होंने एनओसी मिलने में हो रही देरी के बारे में पूछे जाने पर कहा,'हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ लगातार संपर्क में हैं। वह गेंदबाजी अभ्यास कर रहे हैं, उन्होंने कुछ दिन पहले भी गेंदबाजी की थी। जब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें खेलने के लिए फिट घोषित नहीं कर देता, तब तक कोई फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती।' उनके बगल में बैठे राव ने आगे कहा,'वह आ रहे हैं, बस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का सवाल है। वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की निगरानी में हैं। हम भी उनकी फिटनेस पर नजर रख रहे हैं।'

End of Feed