IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए 'फिनिशर' के तौर पर कमाल दिखाना चाहता है यह खिलाड़ी

Delhi Capitals IPL 2026: अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सत्र में पांचवां स्थान हासिल किया था। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी आशुतोष शर्मा ने टीम में अपनी भूमिका को लेकर बड़ी बात कही है। आशुतोष शर्मा का कहना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े मंच पर खेलने का दबाव महसूस नहीं करते।

Delhi Capitals IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले सारी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं और नेट्स पर पसीना बहा रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स भी अपने आगाज का शुरुआत करने के लिए उत्साहित है। इसी क्रम में दिल्ली कैपिटल्स के प्लेयर आशुतोष शर्मा ने टीम में अपनी भूमिका को लेकर बड़ी बात कही है। आशुतोष शर्मा का कहना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े मंच पर खेलने का दबाव महसूस नहीं करते। वह 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले सत्र के मुकाबले ज्यादा से ज्यादा मैच फिनिश करने पर फोकस कर रहे हैं।

Ashutosh Sharma

आशुतोष शर्मा (फोटो साभार- IPL/BCCI)

2025 में की थी जोरदार शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने पहले सत्र में ’इम्पैक्ट प्लेयर’ आशुतोष ने टूर्नामेंट की शुरुआत जोरदार तरीके से की थी। उन्होंने 31 गेंद में 66 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक रोमांचक जीत दिलाई थी। हालांकि वह और उनकी टीम टूर्नामेंट में मिली शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी। टीम प्ले-ऑफ में जगह बनाने से भी चूक गई। आशुतोष ने 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल सत्र की तैयारियों के बारे में बात करते हुए पीटीआई से कहा, 'तैयारियां बहुत अच्छी चल रही हैं। हमने सत्र पूर्व तीन-चार शिविर में हिस्सा लिया है। मेरी भूमिका पिछले साल जैसी ही रहेगी, टीम के लिए छठे या सातवें नंबर पर आकर मैच फिनिश करना। मैं ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता हूं।'

End of Feed