IPL 2026 2nd Match Schedule: आईपीएल में कल किसका मैच है, जानिए टीमें, समय और जगह

IPL 2026 2nd Match Date And Time, Tommorow Match: आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण का सभी को लंबे समय से इंतजार था। कई टीमों में बदलाव हुए हैं। कई खिलाड़ियों का ये अंतिम आईपीएल हो सकता है, जबकि बहुत से खिलाड़ियों का ये पहला आईपीएल भी होगा। आइए जानते हैं कि आईपीएल 19 का दूसरा मैच कब, किसके बीच और कहां होने वाला है।

IPL 2026 Tommorow Match Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू हो चुका है। दुनिया की सबसे मंहगी लीग का उद्घाटन मैच शनिवार की शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। वहीं टूर्नामेंट का दूसरा मैच रविवार शाम यानि 29 मार्च की शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के दूसरे मैच से जुड़ी सभी जानकारियां हम आपको यहां बताते हैं।

MI vs KKR

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (फोटो साभार- IPL/BCCI)

कल किसका मैच हैः आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला कल (29 मार्च 2026, रविवार) खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दूसरे दिन सिर्फ एक मैच होना है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ होगी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस, जबकि दूसरी तरफ कोलकाता नाईट राइडर्स अपना चौथे खिताब की तलाश में एक और कोशिश में उतरेगी।

End of Feed