SRH vs KKR Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रौंदकर किया सीजन का अंत, क्लासेन ने जड़ा आतिशी सैकड़ा

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में 110 रन के बड़े अंतर से रौंदकर सीजन का अंत धमाकेदार अंदाज में किया।

नई दिल्ली: हेनरिक क्लासेन के तूफानी शतक के बाद जयदेव उनादकट की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से रौंदकर अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया। प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी इन दो टीम के बीच हुए मुकाबले को जीतकर सनराइजर्स की टीम 14 मैच में 13 अंक के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई। नाइट राइडर्स की टीम 14 मैच में 12 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

Heinrich Klaasen

हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स ने खड़ा किया 278 रन का स्कोर

क्लासेन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 39 गेंद में नौ छक्कों और सात चौकों से नाबाद 105 रन बनाने के अलावा हेड (76 रन, 40 गेंद, छह छक्के, छह चौके) और इशान किशन (29) के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे विकेट के लिए समान 83 रन की साझेदारी भी की जिससे सनराइजर्स ने तीन विकेट पर 278 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सर्वश्रेष्ठ और मौजूदा सत्र का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर है। हेड ने अभिषेक शर्मा (32) के साथ पहले विकेट के लिए भी 92 रन जोड़े।

End of Feed