IPL 2025 Retention Rules: आईपीएल 2025 के रिटेंशन नियमों का जल्द हो सकता है ऐलान, गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज

IPL 2025 Retention Rules: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इसके रिटेंशन नियमों का हर टीम को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच शनिवार को गवर्निंग काउंसिल की बैठक होने जा रही है और इसके बाद आईपीएल 2025 रिटेंशन नियमों के ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है।

IPL 2025 Retention Rules: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के रिटेंशन नियमों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) गवर्निंग काउंसिल आज, शनिवार को बेंगलुरु में आगामी 2025 आईपीएल सीजन के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करने वाली है। इस बैठक के बाद आखिरकार रिटेंशन के नियमों का ऐलान किया जा सकता है।

IPL 2025 Auction

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन (फोटो- IPL/BCCI)

काउंसिल के एक सदस्य ने इंडिया टुडे से बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि बैठक के लिए सूचना काफी कम थी, लेकिन सभी सदस्य अब भाग लेने के लिए शहर में एकत्र हुए हैं। फोर सीजन्स होटल में आज होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें रिटेंशन नियम, नीलामी स्थल और रिटेंशन पर्स का आकार शामिल है।

End of Feed