IPL 2025 PBKS vs MI Qualifier 2: मुंबई को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेंगे पंजाब के किंग्स, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

PBKS vs MI, IPL 2025 Qualifier 2: आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच फाइनल में एंट्री करने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। जानिए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

अहमदाबाद: अपने पहले खिताब की कवायद में लगी पंजाब किंग्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे क्वालीफायर में रविवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे निश्चित तौर पर उसका आत्मविश्वास डिग गया होगा। पंजाब किंग्स को अगर पहली बार चैंपियन बनना है तो उसे इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच सेमीफाइनल जैसा है।

Mumbai Indians vs Punjab Kings

मुंबई इंडिन्यस बनाम पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियन्स की है छठे खिताब पर नजर

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में खिताब की प्रबल दावेदार गुजरात टाइटन्स को हराकर छठे खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाया। इस जीत से मुंबई का निश्चित तौर पर आत्मविश्वास बढ़ा होगा। आरसीबी और पंजाब किंग्स की तुलना में मुंबई इंडियंस की टीम नॉकआउट चरण में जीत दर्ज करने का अधिक अनुभव रखती है। उसके मुख्य कोच माहेला जयवर्धने के सामने चुनौती अपनी टीम को संगठित रखने की होगी। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने हालांकि अभी तक यह भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। पिछले सत्र में सबसे निचले पायदान पर रही मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

End of Feed