IPL 2025 Final, RCB vs PBKS Match Timing Today: कितनी बजे शुरू होगा पंजाब और बेंगलुरू के बीच फाइनल मैच

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS Match Timing Today, Indian Premier League Final Match Punjab Banaam Bengaluru Kitne Baje Shuru Hoga: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS Match Timing Today: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीम मंगलवार को जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का 18 साल का इंतजार खत्म करना होगा।सभी की निगाहें हालांकि हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली पर टिकी रहेंगी जो शुरू से आरसीबी से जुड़े होने के बावजूद अभी तक अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन नहीं बना पाए हैं। आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल होगा।

RCB vs PBKS Match timing

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स आज का मैच कब शुरू होगा

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ सकते हैं।आरसीबी ने अपनी पिछली समस्याओं को पीछे छोड़कर इस बार शुरू से लेकर अंत तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने पहले क्वालीफायर में पंजाब को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उनकी टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होगी।कोहली (614 रन) ने हर साल की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस साल भी आरसीबी की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ रहे। इस बार उन्हें अन्य खिलाड़ियों का भी अच्छा सहयोग मिला जिसने मुख्य अंतर पैदा किया।इस वर्ष कोहली अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं जिन पर सबका ध्यान केंद्रित रहा है, बल्कि उन्होंने चुपचाप आरसीबी को मजबूत करने का काम किया है।

End of Feed