LSG vs RR: राजस्थान और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega LSG vs RR: आईपीएल के 44वें मैच में लखनऊ और राजस्थान की टीम आमने-सामने है। राजस्थान टॉप पर बरकरार है तो लखनऊ की टीम चौथे नंबर पर है। विन प्रीडिक्शन में जानिए कौन जीतेगा आज का मैच?

KEY HIGHLIGHTS
राजस्थान और लखनऊ का मुकाबला
मैच से पहले जानिए क्या कहता है विन प्रीडिक्शन
इकाना में है आज का मुकाबला

LSG vs RR, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबे में दो बड़ी टीम एक दूसरे के खिलाफ उतरेगी। इकाना में खेले जाने वाले इस मैच में टेबल टॉपर राजस्थान का मुकाबला प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। राजस्थान की टीम लगातार 3 मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है जबकि लखनऊ की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। दोनों टीम दूसरी बार इस सीजन में भिड़ेगी। पहले मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 20 रन हरा दिया था।

aaj ka match Kaun Jitega

लखनऊ बनाम राजस्थान (साभार-IPL)

राजस्थान के लिए इस सीजन टॉप-4 बल्लेबाजों ने लगातार रन बनाए हैं। खासतौर से रियान पराग सबसे कंसिसटेंट रहे हैं। वह आठ मैचों में 318 रन बना चुके हैं। यशस्वी जायसवाल के फॉर्म में लौटने से रॉयल्स की बल्लेबाजी मजबूत हुई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में जीत के लिये 180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने 60 गेंद में नाबाद 104 रन बनाये थे जिसकी बदौलत टीम ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।

End of Feed