LSG vs MI, Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल के 48वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना 5 बार की मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीम हारकर यहां पहुंची है। लखनऊ को पिछले मुकाबले में राजस्थान ने हराया तो मुंबई इंडियंस को भी रोमांचक मुकाबले में दिल्ली के हाथों हार मिली थी। एक और हार मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को तोड़ सकती है। ऐसे में मुंबई के लिए यह करो या मरो वाला मैच होगा।
लखनऊ और मुंबई का मुकाबला (साभार-IPL)
प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ 9वें पोजिशन पर है और उसने 9 में से केवल 3 मुकाबला जीता है। वहीं लखनऊ की टीम 10 अंक के साथ 5वें नंबर पर है और उसने अब तक खेले गए 9 में से 5 मुकाबला जीता है। लखनऊ अगर मुंबई के खिलाफ जीत जाती है तो प्लेऑफ में उसके जाने के चांसेस बढ़ जाएंगे।
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का विन प्रीडिक्शन
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो 5 बार की चैंपियन मुंबई के खिलााफ लखनऊ का शानदार रिकॉर्ड है। अब तक दोनों टीम 4 बार एक दूसरे के आमने-सामने आई है जिसमें से 3 मुकाबला लखनऊ के पक्ष में रहा है और केवल 1 मैच में मुंबई को जीत मिली है। इस सीजन दोनों टीम पहली बार एक दूसरे से भिड़ेगी। विन प्रीडिक्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। गूगल के अनुसार मुंबई के जीतने के चांसेस 55 प्रतिशत है जबकि लखनऊ की जीत का प्रतिशत 45 है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-
क्विंटन डि कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुरमुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।
