GT vs PBKS, Gujarat Titans vs Punjab Kings Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मुकाबला हो रहा है जहां गुजरात की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। मयंक यादव की तूफानी गेंदबाजी के सामने मोटेरा की धीमी पिच पर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। पंजाब किंग्स ने विरोधी के मैदान पर अपने पिछले दो मुकाबले गंवाए हैं और टाइटंस के खिलाफ हार से उसकी राह मुश्किल हो सकती है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट की आसान जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है।
GT vs PBKS LIVE Score: Watch Online Updates
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के सामने पंजाब किंग्स को अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। मोहित नकल बॉल, धीमे बाउंसर और वाइड यार्कर का काफी अच्छा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाजों को अलग तरह की चुनौती का सामना करना होगा।
प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस की टीम 5वें नंबर पर है और उसने अब तक खेले गए 3 में से 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। पंजाब की टीम 3 में से एक मुकाबला जीती है जो उसने घर पर जीता था। उसके बाद लगातार उसे दो मुकाबलों में हार मिली। गुजरात ने मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की है जबकि उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली के खिलाफ जीती थी जबकि आरसीबी और लखनऊ के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा है।
गुजरात और पंजाब मैच का विनिंग प्रीडक्शन (GT vs PBKS Match Win Prediction)
आज के मैच में दोनों टीम के विनिंग पर्सेंटेज की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गूगल विन प्रोवेविलिटी के अनुसार गुजरात के जीत के 56 प्रतिशत चांस हैं जबकि पंजाब की जीत का प्रतिशत 44 प्रतिशत है।
