DC vs MI: आज होने वाले दिल्ली-मुंबई रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega DC vs MI: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबला है। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे दिल्ली और मुंबई के बीच होगा। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और मुंबई का मैच
  • मैच से पहले यहां देखें विन प्रीडिक्शन
  • दिल्ली पिछला मुकाबला जीत कर पहुंची है

DC vs MI, Delhi Capitals vs Mumbai Indians Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले हैं। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत गजब की फॉर्म में हैं और मुंबई के सामने दिल्ली की बल्लेबाजी बड़ी चुनौती साबित होगी। डेविड वॉर्नर की अनुपस्थिति में जिस तरह से जैक फ्रेजर मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टबस ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उसको देखते हुए दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ मजबूत नजर आ रही है। गेंदबाजी में दिल्ली के पास कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की ऐसी खतरनाक स्पिन जोड़ी है जिन्हें मीडिल ओवर में विकेट लेने में मजा आता है।

Aaj Ka match Kaun Jitega

आज का मैच कौन जीतेगा (साभार-IPL)

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम इस सीजन संघर्ष करते हुए नजर आई है। रोहित और ईशान को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कंसिसटेंसी से बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। खासतौर से सूर्यकुमार यादव से टीम को काफी उम्मीद थी, लेकिन एक पारी के बाद वह लगातार फेल रहे हैं। गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह को छोड़ कर कोई भी गेंदबाज प्रभावी नहीं दिखा है।

End of Feed