IPL 2024: चेन्नई के सुपरकिंग रुतुराज का 'राज' जारी, रनों की रेस में विराट को छोड़ा पीछे

रुतुराज गायकवाड़ का आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए रनों की रेस में विराट कोहली को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया।

KEY HIGHLIGHTS
रुतुराज गायकवाड़ ने खेली 48 गेंद पर 62 रन की पारी
खेली सीजन में पांचवीं 50+ रन की पारी
ऑरेंज कैप की रेस में विराट को पीछे छोड़ा

चेन्नई: सीएसके के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का बल्ले के साथ धमाल बदस्तूर जारी है। बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ रुतुराज ने कप्तानी पारी खेली और अपना अर्धशतक 44 गेंद में 5 चौके और एक अर्धशतक की मदद से पूरा किया। इसी पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल ने 500 रन के आंकड़े को पार कर लिया। वो सीजन में विराट कोहली को पीछे छोड़कर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए।पारी की शुरुआत करने आए रुतुराज पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 48 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े।

Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़(साभार IPL/BCCI)

ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, विराट को पछाड़ा

आईपीएल 2024 में रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीजन में एक शतक और 4 अर्धशतक जड़ा। उनके नाम 10 मैच की 10 पारियों में 2 बार नाबाज रहते हुए 509 रन 63.63 के औसत और 146.68 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 108* रन रहा है।

बने सीजन में 500 रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर

विराट कोहली ने 10 मैच की 10 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 500 रन बनाए हैं। उन्होंने भी सीजन में एक शतक 4 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है। विराट सीजन में 500 रन के आंकड़े को पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। रुतुराज इस मुकाम पर पहुंचने वाले दूसरी प्लेयर बने हैं।

End of Feed