आरसीबी और एसआरएच मैच

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 24, 2024, 04:52 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज (15 April 2024) एक मुकाबला शाम 7.30 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम लगातार चार मैच में हार का सामना कर चुकी है और अंक तालिका में दसवें पायदान पर है ऐसे में उसके फैन्स की कड़ी नजरें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले पर टिकी होंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल में होगी आरसीबी और हैदराबाद के बीच भिड़ंत
  • बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
  • पिछले चार मैच में हार का सामना करने के बाद आरसीबी के लिए अहम है मैच

आईपीएल 2024 के 30वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। आरसीबी के लिए सीजन अबतक बेहद खराब रहा है। अबतक खेले 6 मैच में से 5 में हार और एक में जीत साथ आरसीबी अंक तालिका में 10वें यानी आखिरी पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैच में तीन जीत और दो हार के साथ चौथे पायदान पर है। पिछले चार मुकाबलों में आरसीबी को हार मिली है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद पिछले चार में से तीन मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही है। आज के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) के हाथों में होगी, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins)।

IPL 2024, RCB vs SRH Pitch Report

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट

17 साल से खिताबी जीत की बाट जोह रही आरसीबी की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा रही है। हार के साथ चेन्नई के खिलाफ शुरुआत करने के बाद उसे दूसरे मैच में जीत मिली थी लेकिन उसके बाद आरसीबी को लगातार हार का मुंह देखना पड़ रहा है। 6 मैच में एक जीत और पांच हार उसके खाते में है और वो सबसे नीचे दसवें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की किस्मत नए कप्तान के साथ बदल गई है। पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद 5 मैच में तीन जीत और 2 हार के साथ चौथे स्थान पर अंक तालिका में काबिज है। आरसीबी के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही परेशानी का सबब बन रही है। पिछले मुकाबले को छोड़ दें तो टीम विराट कोहली के बल्ले पर ही निर्भर है। टीम में कोई बड़ा स्पिनर नहीं है वहीं तेज गेंदबाज भी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर रहे हैं। यही उसकी हार की वजह बनी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद मैच दर मैच बेहतर होती जा रही है। ऐसे में सोमवार को दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है क्योंकि आरसीबी के लिए ये लड़ाई अब वजूद की हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार को कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम और चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का हाल?

End of Feed