IPL 2024, RCB vs SRH: बेंग्लुरु में दिखा क्लासेन का क्लास, 23 गेंदों पर जड़ दिया अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 15, 2024, 09:37 PM IST

IPL 2024, RCB vs SRH, Heinrich Klaasen Fifty: बेंग्लुरु के एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड के बाद हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर चला। उन्होंने तूफानी पारी खेलकर टीम को 225 रन के पार पहुंचा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और सनराइजर्स हैदराबाद।
  • बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • हेनरिक क्लासेन ने आरसीबी के खिलाफ जड़ा अर्धशतक।

IPL 2024, RCB vs SRH, Heinrich Klaasen Fifty: रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी पारी एक बार फिर देखने को मिली। ट्रेविस हेड के बाद हेनरिक क्लासेन का बेंग्लुरु में अगल ही क्लास देखने को मिला। क्लासेन 23 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। वे 216.12 की स्ट्राइक रेट से 31 गेंदों पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 67 रन बनाए। यह उनका मौजूदा आईपीएल में तीसरा अर्धशतक है। बता दें कि आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 287 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

क्लासेन इन टीमों के खिलाफ जड़ चुके हैं अर्धशतक

आईपीएल के 17वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर चल रहा है। क्लासेन ने आरसीबी से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 217.24 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 8 छक्के की मदद से 63 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 34 गेंदों पर 235.59 की स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 80 रन बनाए थे।

End of Feed