IPL 2024: बेंगलोर बनाम दिल्ली मैच आज, देखें बेस्ट ड्रीम11, इन खिलाड़ियों को टीम में लेने का होगा फायदा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 13, 2024, 12:27 AM IST

आईपीएल के 62वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले देखें पसंदीदा RCB vs DC बेस्ट ड्रीम11। बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली के अलावा कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis), कैमरन ग्रीन (Cameron Green), ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और रजत पाटीदार (Rajat Patidar) से उम्मीदें रहेंगी। दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पंत की जगह कप्तानी करने वाले अक्षर पटेल (Axar Patel) के अलावा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Frazer-McGurk) और एनरिच नॉर्किया (Anrich Nortje) पर नजरें रहेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स।
  • बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा मैच।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को इस सीजन का आखिरी डबल हेड मुकाबला खेला जाएगा। डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला आरसीबी से ज्यादा महत्वपूर्ण दिल्ली कैपिटल्स के लिए है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12 मुकाबले में से 6 मैच में जीत और 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक के साथ टेबल में 5वें नंबर पर है। टीम के नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीद भी बरकरार है। वहीं, आरसीबी की टीम को 12 मैचों में से 5 में जीत और 7 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 10 अंक के साथ 7वें नंबर पर है।

RCB vs DC Dream11 Prediction, RCB vs DC Dream11, RCB vs DC Dream 11 prediction, RCB vs DC Match Live, RCB vs DC News, RCB vs DC Updates, RCB vs DC Latest Updates, RCB vs DC Dream11 Fantasy Tips, Dream11 Latest News, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals live match, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals match information, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals info, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals match details, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Live Match,

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

आईपीएल इतिहास में आरसीबी और दिल्ली के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इसमें आरसीबी का पलड़ा काफी मजबूत है। आरसीबी को 18 मैचों में और दिल्ली को 11 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका है। दिल्ली के खिलाफ आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर 215 रन और लोएस्ट रन 137 रन है, जबकि आरसीबी के खिलाफ दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर 196 रन और लोएस्ट स्कोर 95 रन है।

End of Feed