IPL 2024, PBKS vs CSK Pitch Report, Weather: पंजाब-चेन्नई मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

IPL 2024, PBKS vs CSK Pitch Report And MA Chidambaram Stadium Chennai Forecast Today Match In Hindi: आज (1 May 2024) आईपीएल में शाम 7.30 बजे से टूर्नामेंट का 49वां मैच खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स का मुकाबला मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स से होगा जहां एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को देखने व रोमांचक मैच का लुत्फ उठाने हजारों दर्शक पहुंचेंगे। आइए जानते हैं पंजाब-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज खेला जाएगा 49वां मुकाबला
  • पंजाब किंग्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी
  • मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) vs CSK (Chennai Super Kings) Pitch Report And Chennai Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स और मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके मेजबान होगी। मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (Chepauk) में खेला जाएगा। इस मैच में अगर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) फिट हुए तो वो पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे, वर्ना सैम करन (Sam Curran) कप्तान होंगे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करेंगे।

IPL 2024, PBKS vs CSK Pitch Report

पंजाब किंग्स-चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट

आईपीएल में आज पंजाब और चेन्नई के बीच होने वाले मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम के लिए चुनौती बड़ी होगी क्योंकि एक तो वे टूर्नामेंट में खराब स्थिति में हैं और दूसरा उनका मुकाबला पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से उसी के मैदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के बाद 10 अंक लेकर अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में चौथे पायदान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 7 मैचों को हारने के बाद 6 अंक लेकर आठवें नंबर पर संघर्ष कर रही है। आइए अब आपको बताते हैं कि आज चेन्नई के मैदान की पिच रिपोर्ट क्या कहती है और आज कैसा है चेन्नई का मौसम।

End of Feed