Mitchell Marsh Injury Update: दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें, जानिए मिचेल मार्श को लेकर क्या है ताजा अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2024, 10:39 PM IST

Mitchell Marsh Injury Update: मिचेल मार्श चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछला दो मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। मार्श चोट के कारण कब वापसी करेंगे इसपे संदेह है। इसके अलावा डेविड वॉर्नर भी पिछले मैच में चोटिल हो गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स की टीम की मुश्किलें बढ़ी
  • मिचेल मार्श को लेकर आया अपडेट
  • डेविड वॉर्नर को भी लगी चोट

Mitchell Marsh Injury Update: दिल्ली कैपिटल्स को हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श के दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट का इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने से बड़ा झटका लगा है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार मार्श को जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया जाना तय है। उन्हें दिल्ली टीम प्रबंधन के साथ परामर्श के बाद वापस बुला लिया गया। मौजूदा सत्र में हालांकि उनकी उपलब्धता पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

mitchell marsh injury update

मिचेल मार्श (साभार-IPL)

मार्श ने दिल्ली की टीम के लिए पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था । वह इसके बाद मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ टीम के पिछले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। इस सत्र में मार्श का सर्वोच्च स्कोर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन रहा है। दिल्ली ने इस मैच को 12 रन से जीता था। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह खाता खोलने में नाकाम रहे थे।

End of Feed