मुंबई इंडिंयस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। केकेआर की टीम विजय रथ पर सवार है। वहीं मुंबई इंडियंस लगातार दो मैच हारकर आ रही है। देखें MI vs KKR की बेस्ट ड्रीम टीम

इंडियन प्रीमियर लीग का आज 51वां मुकाबला है। इस मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाने वाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। वे लगातार तीन मैच हारकर आ रही है। ऐसे में टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है।

MI vs KKR DREAM 11.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ड्रीम 11 टीम

मुंबई इंडियंस की तरफ से पूर्व कप्तान व ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और टिम डेविड (Tim David) से उम्मीदें रहेंगी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दोनों ओपनर्स फिल सॉल्ट (Phil Salt) और सुनील नरायन (Sunil Narine) से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), आंद्रे रसेल (Andre Russell) और टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के प्रदर्शन पर निगाहें टिकी होंगी।

End of Feed