MI IPL Team 2024: आईपीएल 2024 के लिए ये है मुंबई इंडियंस की पूरी टीम, पांड्या की अगुवाई में पहली बार

IPL 2024, MI (Mumbai Indians) Team Full Squad: मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन से पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी थीं। टीम के पास 8 स्लॉट बाकी थे, जिसे भरने के लिए उनके पास 17.75 करोड़ का पर्स बाकी था। मुंबई ने आईपीएल 2024 की नीलामी में कई दिग्गजों को खरीदा और अब उनके पास नया व युवा कप्तान भी है। यहां देखिए आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम
  • हार्दिक पांड्या की अगुवाई में पहली बार उतरेगी एमआई
  • पांच बार के विजेताओं के खेमे में इस बार कई नए चेहरे

IPL 2024, MI (Mumbai Indians) Full Squad: पिछले साल दुबई में हुए आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 7 खिलाड़ियों को खरीदा। मुंबई के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के युवा स्टार जेराल्ड कोएट्जे रहे। कोएट्जे को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा। मुंबई के फैंस के लिए जोफ्रा आर्चर के जाने के बाद कोएट्जे एक अच्छा विकल्प थे और अब आईपीएल 2024 में बुमराह के साथ उनकी जोड़ी धमाल मचाते दिखेगी। कोएट्जे के अलावा मुंबई ने तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए दिलशान मदुशंका और नुवान तुषारा को अपना बनाया। मदुशंका को 4 करोड़ 60 लाख और मलिंगा की तरह एक्शन वाले गेंदबाज तुषारा को 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा। इनके अलावा मुंबई ने मोहम्मद नबी, नमनधीर सिंह, श्रेयस गोपाल और अंशुल कंबोज को खरीदा। मुंबई 17.75 करोड़ रुपये और 8 स्लॉट भरने के साथ नीलामी में उतरी थी।

mumbai Indians full Squad

मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड (TimesNowDigital)

सबसे बड़ी चर्चा का विषय हार्दिक पांड्या की वापसी रही थी, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से 15 करोड़ रुपये में खरीदा था, और बाद में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तान नियुक्त कर दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा का 10 साल का कप्तानी सफर समाप्त हो गया। इसके अलावा एमआई ने जोफ्रा आर्चर को भी रिलीज कर दिया था। हालांकि, इस सीजन जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम मजबूत नजर आ रही है।

End of Feed