IPL 2024, LSG vs RR Pitch Report, Weather: लखनऊ-राजस्थान मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

IPL 2024, LSG vs RR Pitch Report And Ekana Cricket Stadium Lucknow Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (27 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में दो मैच खेले जाने हैं। आज का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं इस लखनऊ-राजस्थान आईपीएल मुकाबले की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2024 में दो मुकाबले
  • दिन का दूसरा मैच शाम को लखनऊ और राजस्थान के बीच
  • लखनऊ-राजस्थान मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा

IPL 2024, LSG (Lucknow Super Giants) vs RR (Rajasthan Royals) Pitch Report And Lucknow Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये दूसरे चरण का मुकाबला होगा। इससे पहले ये दोनों टीमें पहले चरण में जयपुर के मैदान पर टकराई थीं जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने 20 रन से जीत दर्ज कर ली थी। अब आज का मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। मेजबान लखनऊ टीम की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है जबकि राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई संजू सैमसन (Sanju Samson) कर रहे हैं। दोनों ही कप्तान भारतीय विकेटकीपर हैं, इसलिए ये मैच टी20 विश्व कप 2024 से पहले दो भारतीय विकेटकीपरों के मुकाबले के रूप में भी देखा जाएगा।

IPL 2024, LSG vs RR Pitch Report

लखनऊ सुपर जायंट्स-राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज होने वाले मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों की टक्कर कितनी बार हुई है और किसका पलड़ा भारी रहा है। अब तक आईपीएल इतिहास में लखनऊ और राजस्थान की टीमें 4 बार आमने-सामने आ चुकी हैं जिसे मौजूदा सीजन का एक मैच भी शामिल है। इन चार मैचों में तीन बार राजस्थान रॉयल्स टीम ने बाजी मारी है। जबकि लखनऊ की टीम अब तक सिर्फ एक बार राजस्थान के धुरंधरों को मात देने में सफल रही है। अब आपको बताते हैं कि आज जब लखनऊ और राजस्थान की टीमें एक बार फिर भिड़ेंगी तब कैसी होगी इकाना स्टेडियम की पिच और आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम।

End of Feed