लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला , यहां चुने MI vs LSG बेस्ट ड्रीम11, आपकी किस्मत पलट देंगे ये 11 खिलाड़ी

आईपीएल का 48वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस और लखनऊ की टीम आपस में भिड़ेगी। मैच से पहले चुनिए MI vs LSG ड्रीम इलेवन टीम

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई vs लखनऊ का मुकाबला आज
  • Ekana Sports city में होगा MI vs LSG बड़ा मैच
  • मैच से पहले यहां चुने MI vs LSG ड्रीम इलेवन टीम

इंडियन प्रीमियर लीग का 48वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। इस सीजन इस मैदान पर लखनऊ ने 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे 3 में जीत मिली है और 2 मुकाबला उसने गंवाया है। इस मैदान पर एक बार भी किसी टीम ने 200 रन का आंकड़ा नहीं छूआ है। 5 में से 3 मुकाबला इस मैदान पर चेज करते हुए जीता है।इस स्टेडियम में दो तरह की पिच मौजूद हैं. एक काली और लाल मिट्टी की पिच है. अगर काली मिट्टी की पिट पर मैच हुआ, तो गेंदबाजों के लिए मुफीद होगा. इस पिच पर गेंदबाजों को मदद मिलेगी. क्योंकि इस पिच पर गेंद थोड़ा फंसकर आती है. जिससे बल्लेबाजों के बैटिंग करने में दिक्कत होती है. वहीं, अगर लाल मिट्टी की पिच पर मैच होता है तो बल्लेबाजी के लिए मुफीद है.

LSG VS MI DREAM 11 TEAM.

लखनऊ और मुंबई की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम(MI vs LSG in Points Table)

प्वाइंट्स टेबल की बात करें को मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ 9वें नंबर पर है जबकि लखनऊ की टीम 10 अंक के साथ 5वें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बाकी सभी मैच जीतने होंगे। एक और हार आईपीएल 2024 में मुंबई के आगे का सफर रोक सकती है।

End of Feed