IPL 2024, LSG vs KKR Pitch Report, Weather: लखनऊ-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

IPL 2024, LSG vs KKR Pitch Report And Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium Lucknow Weather Forecast Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (5 मई 2024) दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाली है। ये इन दोनों आईपीएल टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा पहला मुकाबला है। पहले मैच में कोलकाता ने लखनऊ को अपने घर पर मात दी थी। अब लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में दोनों की भिड़ंत होगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी है और आज कैसा होगा लखनऊ के मौमस का हाल?

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज खेला जाएगा 54वां मुकाबला
  • लखनऊ और कोलकाता के बीच होगी इकाना स्टेडियम में भिड़ंत
  • लखनऊ का घरेलू मैदान पर है ये आखिरी मुकाबला

IPL 2024, LSG (Lucknow Super Giants) vs KKR (Kolkata Knight Riders) Pitch Report And Lucknow Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 54वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाली है। लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में आयोजित होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) के हाथों में है। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है।

LSG vs KKR Pitch and Weather Report

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पिच और वेदर रिपोर्ट(साभार IPL/BCCI)

कोलकाता नाइट राइडर्स का अबतक प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। अबतक खेले 10 मैच में केकेआर ने 7 मैच में जीत दर्ज की है और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है और प्लेऑफ में एंट्री करने से वो एक जीत दूर है ये जीत लखनऊ के खिलाफ हासिल करना चाहेगी। वहीं लखनऊ का प्रदर्शन भी मौजूदा सीजन में अच्छा रहा है। अबतक खेले 10 मुकाबले में से 6 में उसे जीत और 4 में हार मिली है। ऐसे में लखनऊ भी कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज करके टॉप 4 में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। ये मुकाबला लखनऊ का घर पर आखिरी मुकाबला है और वो जीत के साथ होम राउंड का अंत करना चाहेगी।

End of Feed