आईपीएल 2024 में लखनऊ-दिल्ली मैच

आज (12 April 2024) आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं लखनऊ-दिल्ली आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा होगा लखनऊ का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज खेला जाएगा 26वां मुकाबला
  • आज के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने
  • लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा लखनऊ-दिल्ली मैच

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 26वां मैच खेला जाएगा। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में होगी।

IPL 2024, LSG vs DC Pitch Report

लखनऊ सुपर जायंट्स-दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला आज के मुकाबले से पहले मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डाल लेते हैं। अब तक लखनऊ की टीम ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने 4 मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है और सिर्फ एक मैच हारे हैं। इसके साथ ही वे 6 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर हैं। उधर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ये सीजन बेहद खराब जा रहा है। उन्होंने अब तक खेले अपने 5 मैचों में से सिर्फ 1 मैच जीता है और चार मैच गंवा दिए हैं। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में दिल्ली की टीम 2 अंकों के साथ आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। अब जानते हैं कि आज के मैच में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो कैसी होगी पिच और आज कैसा होगा लखनऊ का मौसम।

End of Feed