IPL 2024, KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ घर में हार के बाद क्या बोले केकेआर के कप्तान श्रेयस, किसको बताया जिम्मेदार

IPL 2024, KKR vs RR, Shreyas Iyer Statement: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उसी के घर में रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में 7 मैचों में छठवीं जीत है। राजस्थान के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर कहा कि उनकी टीम को गलतियों से सीखना होगा और मजबूत वापसी करनी होगी।

IPL 2024, KKR vs RR, Shreyas Iyer Statement: जोस बटलर के तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उसी के घर में रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में 7 मैचों में छठवीं जीत है। इसी जीत के साथ टीम 10 के अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरबरार है। राजस्थान के खिलाफ हार के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर कहा कि उनकी टीम को गलतियों से सीखना होगा और मजबूत वापसी करनी होगी।

Shreyas Iyer, IPL 2024, KKR vs RR, Shreyas Iyer Statement, Shreyas Iyer, Shreyas Iyer Big Statement, Shreyas Iyer Statement after defeat, Shreyas Iyer Statement after defeat against Rajasthan, Eden Gardens Kolkata

टीम साथी के साथ श्रेयस अय्यर। (फोटो- IPL/BCCI)

नाइट राइडर्स के 224 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम 13वें ओवर में छह विकेट पर 121 रन बनाकर संकट में थी लेकिन जोस बटलर (60 गेंद में नाबाद 107 रन, नौ चौके, छह छक्के) के नाबाद शतक से अंतिम गेंद पर आठ विकेट पर 224 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही। सुनील नारायण ने इससे पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में छह छक्कों और 13 चौकों से 109 रन की पारी खेली जिससे नाइट राइडर्स ने छह विकेट पर 223 रन बनाए।

End of Feed