IPL 2024, GT vs MI Pitch Report, Weather: आज दूसरे मुकाबले में गुजरात-मुंबई के बीच होगी भिडंत, जानिए पिच रिपोर्ट और अहमदाबाद का मौसम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 24, 2024, 04:42 PM IST

IPL 2024, GT vs MI Pitch Report And Narendra Modi Stadium Ahmedabad Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (24 March 2024) आईपीएल में डबल-हेडर यानी दो मैचों का दिन है। आज का दूसरा मैच शाम 07:30 बजे गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा। सीजन के पांचवें मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और अहमदाबाद के मौसम का हाल।

IPL 2024, GT (Gujarat Titans) vs MI (Mumbai Indians) Pitch Report And Ahmedabad Weather Forecast Today: आईपीएल 2024 में आज के दो मैचों में दूसरा मुकाबला शाम 07:30 बजे से गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स के बीच खेला जाएगा। ये इस सीजन का पांचवां मुकाबला होगा। जीटी और एमआई के बीच ये मैच अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटन्स की अगुवाई करेंगे भारतीय युवा शुभमन गिल (Shubman Gill) और मुंबई इंडियन्स टीम की अगुवाई करेंगे गुजरात को खिताब जिता चुके हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जो चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।

GT vs MI Pitch Report

गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियन्स, आईपीएल 2024 पिच रिपोर्ट

गुजरात टाइटन्स की टीम आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में साल 2022 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद साल 2023 में भी वो हार्दिक की कप्तानी में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी। जहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसे हार का सामना अपने ही घर पर करना पड़ा था। लेकिन नए सीजन से पहले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन्स के साथ जुड़े गए और गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में आ गई। ऐसे में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी। अबतक गुजरात और मुंबई इंडियन्स के बीच पिछले दो सीजन में तीन बार भिड़ंत हुई है जिसमें से दो मैच में गुजरात और एक में मुंबई विजयी रही है।

End of Feed