IPL 2024: फॉफ डुप्लेसी के रन आउट पर विवाद, क्या आउट नहीं थे आरसीबी के कप्तान? [VIDEO]

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के करो या मरो के मुकाबले में आरसीबी के कप्तान के रन आउट पर विवाद खड़ा हो गया है। क्या आउट नहीं थे फॉफ डुप्लेसी?

KEY HIGHLIGHTS
  • डुप्लेसी ने जड़ा सीएसके के खिलाफ अर्धशतक
  • खेली 39 गेंद में 54 रन की पारी
  • नॉन स्ट्राइकर छोर पर हुए रन आउट

बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के सबसे अहम मुकाबले में शनिवार को आरसीबी और सीएसके के बीच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत हुई। इस मैच में आरसीबी टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। विराट कोहली और कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले तीन ओवर में 31 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए थे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के रुकने के बाद जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो पिच पर गेंद ज्यादा टर्न होने लगी और रन गति धीमी पड़ गई। ऐसी स्थिति में विराट कोहली 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डुप्लेसी ने मोर्चा संभाले रखा और 39 गेंद में 54 रन बनाकर रन आउट हो गए।

Faf Du plessis Runout

फॉफ डुप्लेसी रन आउट (साभार IPL/BCCI)

नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट हुए डुप्लेसी

डुप्लेसी 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर नॉन स्ट्राइकर छोर पर विवादास्पद रूप से रन आउट हुए। रजत पाटीदार ने सीधा शॉट खेला और गेंद गेंदबाजी कर रहे मिचेल सेंटनर के हाथ को छूकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर छोर के स्टंप्स पर जा लगी। सेंटनर ने रन आउट की अपील की और फील्ड अंपायर ने इसके लिए तीसरे अंपायर की मदद ली।

End of Feed