डियन प्रीमियर लीग का 18वां मुकबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल का 18वां मुकाबला मजेदार होने वाला है। इस मुकाबले में सीजन की दो बेहतरीन टीम आमने-सामने होगी। घर पर खेल रही हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। आइए चुनते हैं इस मैच की ड्रीम इलेवन टीम। जानते हैं कि कौन से खिलाड़ी आज की ड्रीम-11 टीम के लिए बेस्ट हो सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज चेन्नई-हैदराबाद मैच
  • किन खिलाड़ियों को ड्रीम-11 टीम में चुना जा सकता है
  • दोनों टीमों में एक से एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां मुकबला धमाकेदार होने वाला है। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में IPL 2024 की दो दमदार टीम सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

csk vs srh dream 11 team prediction

सीएसके बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

यह मुकाबला उसी मैदान पर खेला जाएगा जहां सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का सर्वाधिक 277 रन का स्कोर खड़ा किया था और चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी थी। दूसरी तरफ सबसे सफल टीम सीएसके है जिसने रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई में शुरुआती दो मुकाबले जीत कर शानदार शुरुआत की थी।

End of Feed