IPL 2024, CSK (Chennai Super Kings) vs PBKS (Punjab Kings) Pitch Report And Dharamsala Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाली है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मैच में पंजाब किंग्स की कमान कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन (Sam Curran) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ दौर में पहुंचने के लिए बेहद जरूरी है।
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 में अबतक का सफर मिला जुला रहा है। अबतक खेले 10 मैच में चेन्नई ने 5 में जीत और 5 में हार मिली है। 10 अंक के साथ चेन्नई अंक तालिका में पांचवें पायदान पर काबिज है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 4 में से तीन मैच जीतने होंगे। वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने भी सीजन में खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है। पंजाब किंग्स की टीम 10 में 4 जीत और 6 हार के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। इस मुकाबले में जीत पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ बनाए रखेगी और हार उसके लिए मुश्किलों को बढ़ा देगी।
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट (CSK vs PBKS Pitch Report)
इस मुकाबले से पहले धर्मशाला में आज तक आईपीएल के 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। साल 2010 में यहां पहली बार आईपीएल का मैच खेला गया था। यहां खेले गए 11 मैच में 6 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली और 5 लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के खाते में गए हैं। पिछले सीजन में भी यहां दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली और एक बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती थी। हसीन वादियों के बीच ठंडे मौसम में दोपहर 3:30 बजे से ये मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में अगर ड्यू फैक्टर दूसरी पारी में असर डाल सकता है लेकिन संभावना थोड़ी कम है। पिछले सीजन खेले गए मैच में 190 रन के आसपास चारों पारियों में बने थे। ऐसे में रविवार को पंजाब चेन्नई के बीच भिड़ंत में भी स्कोर इसके आसपास ही पहुंच सकता है। हालांकि पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी।
आज कैसा है धर्मशाला का मौसम (Dharamsala Weather Today)
धर्मशाला में रविवार दोपहर मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर 3 बजे मैच से पहले बारिश की 56 प्रतिशत संभावना है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा। शाम होते होते आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश का मैच पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। लेकिन बारिश की वजह से आउटफील्ड गीली होगी और इससे गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बारिश तेज गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां और बेहतर कर सकती है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (CSK vs PBKS Squad)
