Today IPL Match CSK vs GT Dream11 Prediction: आईपीएल के 7वें मुकाबले में दो चैम्पियन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में मंगलवार को पांच बार की चैम्पियन और डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है और पिछले साल के खिताबी मुकाबले का रिप्ले भी हो सकता है। आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया था। मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर इस मुकाबले में पहुंची है। सीएसके ने पहले मुकाबले में आरसीबी को, जबकि गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर दूसरे मुकाबले में पहुंची है। दोनों टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। आइए मैच से पहले शानदार ड्रीम-11 पर नजर डालते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।
IPL 2024 Match-7, CSK VS GT, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस
दिनांक: 26 मार्च 2024
समय: 7.30 PM
मैदान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ड्रीम-11 भविष्यवाणी-Option 1
विकेटकीपर: रिद्धमान साहा।
बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, रचिन रवींद्र, अजमतुल्लाह उमरजई।
गेंदबाज: राशिद खान, मुस्तफिजुर रहमान, स्पेंसर जॉनसन, साई किशोर।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस कप्तान और उप कप्तान
कप्तान: राशिद खान।
उप-कप्तान: रचिन रवींद्र।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ड्रीम-11 भविष्यवाणी-Option 2
विकेटकीपर - रिद्धिमान साहा
बल्लेबाज- डेरिल मिशेल,ऋतुराज गायकवाड़,शुभमन गिल,अजिंक्य रहाणे
ऑलराउंडर - रचिन रवींद्र,रवीन्द्र जड़ेजा,अज़मतुल्लाज़ उमरज़ई
गेंदबाज- दीपक चाहर, मुस्ताफिजुर रहमान,राशिद खान
कप्तान - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
उप-कप्तान- मुस्ताफिजुर रहमान (उप-कप्तान)
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड (Chennai Super Kings Team Squads)
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड (Gujarat Titans Team Squads)
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन।
(*Disclaimer: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
