CSK Captain List, Performance: चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान बने रुतुराज गायकवाड़, पुराने सीएसके कप्तानों का कैसा रहा है आईपीएल प्रदर्शन यहां देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 22, 2024, 12:13 PM IST

IPL 2024 Captain List with Record, Performance(सीएसके कप्तान सूची): आईपीएल के 17वें सीजन के आगाज से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। सीएसके की टीम इस बार एमएस धोनी की कप्तानी में नहीं, बल्कि टीम के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी। मुकाबले से पहले सीएसके के पुराने कप्तानों के प्रदर्शन का आज एनालिसिस देखें।

CSK Captain List All Time, Record, Performance: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स मतलब एमएस धोनी होता है। लेकिन अब यह बदल जाएगा। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन टीम के युवा बल्लेबाज रुतुराज की कप्तानी में खेलने उतरेगी।

CSK Captain Performance, ipl 2024, ipl 2024 teams captains, list of CSK all captains in ipl, IPL 2024, IPL captains list, CSK captain 2024, ms dhoni, CSK Captain Performance, CSK ALL Captain Performance, Suresh Raina, Ravindra Jadeja, Ruturaj gaikwar, IPL, IPl 2024, IPL News Updates, IPL Updates,

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानों का प्रदर्शन। (फोटो- IPL/BCCI)

रुतुराज का बल्ला आईपीएल में जमकर गरजता है। पिछले सीजन में रुतुराज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को चैम्पियन बनाया था। रुतुराज ने 16 मैचों में 147.50 की स्ट्राइक रेट और 42.14 की औसत से रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल 2023 में कुल 590 रन बनाए थे। वे अपनी टीम के दूसरे टॉप स्कोरर थे, जबेक ओवरऑल 7वें नंबर पर रहे थे। वे आईपीएल में पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल चुके कप्तानों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

End of Feed