IPL 2023: युजवेंद्र चहल ने हैदराबाद के खिलाफ रचा इतिहास, बने आईपीएल इतिहास से सबसे सफल गेंदबाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 7, 2023, 11:46 PM IST

युजवेंद्र चहल रविवार को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में विकेटों का चौका जड़कर आईपीएल इतिहास में साझा रूप से सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने ये उपलब्धि करियर के 142वें मैच में हासिल की।

KEY HIGHLIGHTS
चहल बने आईपीएल में साझा रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
हैदराबाद के खिलाफ चटकाए 29 रन देकर 4 विकेट
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की रेस में पांचवें नंबर पर लौटे

Most Wickets in IPL history: आईपीएल 2023 में रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में मेजबान राजस्थान को आखिरी गेंद में 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया था। जो कि जीत के लिए छोटा साबित हुआ और राजस्थान को आखिरी गेंद में हार का मुंह देखना पड़ा।

Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल(साभार IPL/BCCI)

29 रन देकर चटकाए चार विकेट

215 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे। चहल ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए और अपनी टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचा दिया। लेकिन अंतिम ओवर में हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद मैच हैदराबाद के पाले में चला गया। लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर चहल आईपीएल इतिहास में ड्वेन ब्रावो के साथ साझा रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।

End of Feed