मैच से पहले युसुफ पठान ने कर दी थी भविष्यवाणी, कोहली के शतक के बाद वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 19, 2023, 03:21 PM IST

IPL 2023: आईपीएल के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने करो या मरो मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। इस मैच में विराट कोहली ने चार बाद शतक लगाया। इस शतक की भविष्यवाणी युसुफ पठान ने पहले ही कर दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सच हुई युसुफ पठान की भविष्यवाणी
  • कोहली को लेकर की थी भविष्यवाणी
  • इरफान पठान ने शेयर किया वीडियो

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुआ मुकाबला फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। उन्हें एक ही मैच में टी20 इतिहास की दो क्लासिक पारी देखने को मिली। पहले सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने अपने करियर की पहली सेंचुरी जड़ी तो बाद में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने महफिल लूट ली।

YUSUF PREDICTION ON VIRAT KOHLI

विराट कोहली, बल्लेबाज आरसीबी (साभार-IPL/BCCI)

चार साल बाद विराट का शतक

आईपीएल की बात करें तो चार साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला वो भी उस मैच में जब आरसीबी को हर हाल में जीत चाहिए थी। विराट कोहली के 63 गेंद में 100 रन और पहले विकेट के लिए फाफ डुप्लेसी के साथ उनकी 172 रन की साझेदारी ने आरसीबी को 8 विकेट से जीत दिला दी। इस पारी में विराट ने 12 चौके और 4 छक्के जड़े।

End of Feed