यशस्वी जायसवाल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ईशान और सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज छूट गए पीछे

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 12, 2023, 04:56 PM IST

IPL 2023: कोलकाता के खिलाफ 98 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बतौर अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी किसी सीजन में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • यशस्वी जायसवाल का अनोखा रिकॉर्ड
  • बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी
  • सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन छूटे पीछे

कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ जिस तरह की पारी राजस्थान के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने खेली वह रोज-रोज नहीं खेली जाती। यशस्वी की उस ऐतिहासिक पारी ने न केवल राजस्थान को 41 गेंद शेष रहते कोलकाता के खिलाफ जीत दिला दी बल्कि आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम कर दिया। उन्होंने 2018 में केएल राहुल द्वारा 14 गेंद पर बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा और केवल 13 गेंद में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा कर लिया।

YASHASVI JAISAWAL (1)

यशस्वी जायसवाल, बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स

हालांकि, वह शतक नहीं पूरा कर पाए और 47 गेंद पर 98 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके और 5 छक्के लगाए। उनका साथ दिया कप्तान संजू सैमसन ने जिन्होंने 29 गेंद पर नाबाद 48 रन बनाए।

End of Feed