CSK, IPL 2023: कौन है चेन्नई सुपर किंग्स के नए खिलाड़ी सिसांदा मगाला, इनके रिकॉर्ड हैरान करते हैं

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 24, 2023, 07:27 PM IST

CSK, IPL 2023, Who is Sisanda Magala: आईपीएल 2023 के लिए आयोजित हुई खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने सिर्फ 7 खिलाड़ियों को खरीदा। इसमें सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी रहे। एक खिलाड़ी तो इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं जिनको चेन्नई ने 16.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा। जबकि दूसरे खिलाड़ी थे काइल जेमीसन। लेकिन जेमीसन चोटिल हुए और उनकी जगह शामिल किया गया सिसांदा मगाला को, जानिए कौन है ये खिलाड़ी।

csk ipl 2023: आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा है और सभी की नजरें एक बार फिर अपनी पसंदीदा टीमों और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर टिक गई हैं। जब 31 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा तो उसमें दो टीमें आमने-सामने होंगी, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस। एक तरफ है पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस जबकि दूसरी तरफ है इस टूर्नामेंट की सबसे लोकप्रिय टीम और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स।

CSK Squad ipl 2023

चेन्नई सुपर किंग्स (File Photo)

बात करें धोनी की सीएसके टीम की तो उसने आईपीएल नीलामी में कुल 7 खिलाड़ियों को खरीदा था। इनमें दो विदेशी खिलाड़ी थे। एक तो जाना-माना नाम बेन स्टोक्स थे, जबकि दूसरा नाम न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन थे। लेकिन जेमीसन चोटिल हो गए और उनकी जगह एक अंजान चेहरे को टीम में शामिल किया गया। नाम है सिसांदा मगाला।

End of Feed