TATA IPl 2023: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने ऐसा क्यों कहा- धोनी किसी और का कचरा लेकर उसे सोना बना देता हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2023, 06:09 PM IST

TATA IPL 2023, Matthew Hayden vs MS Dhoni: एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में पहुंच चुकी है। इससे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने उनकी तारीफ में कहा कि धोनी किसी और का कचरा लेकर उसे सोना बना देता हैं।

TATA IPL 2023, Matthew Hayden vs MS Dhoni: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर मैथ्यू हेडन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी एक जादूगर है जो किसी और के कचरे को सोने में बदल देता है और चेन्नई सुपर किंग्स की कामयाबी में उसका इतना योगदान है कि बतौर खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के साथ उसके भविष्य की बातें लगभग अप्रासंगिक है। धोनी की कप्तानी में सीएसके दसवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंची है। टूर्नामेंट की शुरूआत में टीम की गेंदबाजी कमजोर थी लेकिन धोनी ने उसी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा लिया। बल्लेबाजी में भी अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे का जिस तरह से इस्तेमाल किया गया, उसकी हर जगह तारीफ हो रही है।

टूर्नामेंट में धोनी घुटने की चोट के साथ खेले हैं। उन्होंने बतौर खिलाड़ी अपने भविष्य पर फैसला लेने के लिये खुद को आठ नौ महीने का समय दिया है। हेडन का हालांकि मानना है कि वह अगले आईपीएल में नहीं खेलेगा। हेडन ने पीटीआई से कहा, ‘एम एस एक जादूगर है। वह किसी और का कचरा लेकर उसे सोने में बदल देता है। वह काफी कुशल और सकारात्मक कप्तान है। उसने बहुत रोचक बात कही है जो उसकी विनम्रता दर्शाती है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ और उसकी टीम के बीच तालमेल कितना मजबूत है और टीम को मजबूत बनाने की प्रक्रिया की कड़ी भी है। हर लक्ष्य को पाने के लिये एक प्रक्रिया होती है और उसने पहले भारतीय टीम के साथ और अब सीएसके के साथ यह करके दिखाया।’

End of Feed