Virat vs Gambhir: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान फिर एक-दूसरे से उलझ पड़े, जिससे इन दोनों के मतभेद खुलकर सामने आ गए। आरसीबी ने इस कम स्कोर वाले मैच में 18 रन से जीत दर्ज की थी।
अब इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ बीसीसीआई ने सख्त एक्शन लिया है। दोनों पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मंगलवार को मैच फीस का शत प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। ऐसा माना जा रहा है कि कोहली की लखनऊ के सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स के साथ हुई मामूली बहस से इस झड़प की शुरुआत हुई।
