IPL 2023: डुप्लेसी -विराट की जोड़ी ने फिर दिलाई आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत, तोड़े साझेदारी के कई रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 21, 2023, 10:49 PM IST

विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी की सलामी जोड़ी ने आईपीएल 2023 के आखिरी लीग मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी करके अपने नाम आईपीएल इतिहास के कई बड़े पार्टनरशिप रिकॉर्ड कर लिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली -फॉफ डुप्लेसी ने फिर दिलाई आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत
  • पहले विकेट के लिए की 67 रन की साझेदारी
  • बनी सीजन में सबसे ज्यादा रन जोड़ने और सबसे ज्यादा अर्धशतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी

बेंगलोर: बारिश के साये के बीच प्लेऑफ में एंट्री की चाह में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 27 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। आठवें ओवर की पहली गेंद पर नूर अहमद ने डुप्लेसी को तेवतिया के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके साथ ही 67 के स्कोर पर साझेदारी का अंत हो गया।

Virat Kohli faf du Plessis

फॉफ डुप्लेसी और विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बटोरने वाली जोड़ी

फॉफ डुप्लेसी और विराट कोहली की जोड़ी ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतकीय साझेदारी के जरिए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। दोनों पहले तो एक सीजन में किसी जोड़ी द्वारा बनाए सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों ने 14 मैच की 14 पारियों में आरसीबी के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 939 रन जोड़े। ऐसा ही विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने साल 2016 में आरसीबी के लिए खेलते हुए किया था। उस जोड़ी ने भी सीजन में कुल 939 रन जोड़े थे।

End of Feed